फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब की रिपोर्ट आई, अगले सप्ताह होगा फैसला

Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


जाजवान गांव को पेयजल मुहैया कराने के लिए दबाई गई पाइप लाइन में कथितरूप से हुई अनियमितता की जांच रिपोर्ट पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) अगले सप्ताह सरकार को सौंप सकती है। इसके लिए लैब की रिपोर्ट आ चुकी है। अब पीएसी इसका अध्ययन कर जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं पीएसी को इस मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का संदेह नजर आ रहा है।

पीएसी के अध्यक्ष और पंचकुला से भाजपा के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में टीम इसी माह की 12 दिसंबर को रामराये से जाजवान गांव तक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन और जलघर का निरीक्षण कर चुकी है। अब इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी है।
विज्ञापन


पीएसी के अध्यक्ष विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ और अन्य जांच के बाद यह कहा जा सकता है कि इस पूरे मामले में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं।

गुप्ता के अनुसार जब पाइप लाइन डाली गई, उस समय के जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तक को इसकी जानकारी नहीं थी। गुप्ता के अनुसार हालांकि रिपोर्ट पूरी कमेटी द्वारा तैयार की जाएगी, लेकिन प्रथम दृष्टि में गंभीर मामला लग रहा है।

एक करोड़ 34 लाख में डली है लाइन
जाजवान गांव तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन पर एक करोड़ 34 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें करीब 21 लाख रुपये बोर पर और शेष राशि पाइप लाइन पर खर्च की गई है। लाइन दबने के बाद अब इसमें पानी नहीं चल पा रहा है। इस लाइन में पानी छोड़ते ही पाइप फटने शुरू हो जाते हैं। इसकी जांच फिलहाल पीएसी कर रही है।

इस कमेटी में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, नलवा से विधायक रणबीर गंगवा, कलानौर से शकुंतला खटक, घरोंडा से विधायक हरविंदर कल्याण, गुड़गांव से विधायक उमेश अग्रवाल, लाडवा से विधायक पवन सैनी शामिल हैं।

जब पीएसी जांच के लिए आई, इसमें प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला, किरण चौधरी, घरोंडा से विधायक हरविंदर कल्याण, गुड़गांव से विधायक उमेश अग्रवाल जांच के लिए नहीं पहुंचे।

कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुई थी लाइन
पेयजल लाइन कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुई और उसी समय दबाई गई है, लेकिन इसमें पानी सरकार बदलने के बाद चलाया गया है। पानी चलते ही लाइन की स्थिति साफ हो गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच में कई पहलुओं पर नजर डाली जा रही है। पाइप की लैब रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन अभी तक मैंने इसका अध्ययन नहीं किया है। दो-दिन दिन में पीएसी की मीटिंग होगी। इसके बाद अगली मीटिंग में जांच रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी।
ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक व पीएसी अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें