फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुमारी सैलजा आज नरवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा 20 मई को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगी। पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि सांसद कुमारी सैलजा दोपहर बाद करीब दो बजे हरियल चौक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेंगी। यहां वह लोगों से सीधा संवाद करेंगी और उनकी जनसमस्याओं को सुनकर संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पार्षद आशुतोष शर्मा ने क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। सांसद कुमारी सैलजा लोगों की बात सुनकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें