फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केयूके के वीसी को मिला सीआरएसयू के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निजी कारणों के चलते सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह के कुलपति पद से इस्तीफा देने के बाद अब केयूके के वीसी डॉ. सोमनाथ सचदेवा को विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को सीआरएसयू का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

सीआरएसयू के कुलपति रणपाल ने 28 नवंबर को राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा मंजूर होने के बाद राज्यपाल ने केयूके के कुलपति को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने सीआरएसयू की कमान दूसरी बार संभाली है। डॉ. रणपाल सिंह से पहले भी लगभग एक वर्ष तक डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने सीआरएसयू का कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें