फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कृष्ण गोपाल मित्तल तीसरी बार बने कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी 46: विजयी चिन्ह बनाते हुए नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल व आढ़ती।
विज्ञापन
सफीदों। कच्चा आढ़ती संघ की एक बैठक नई अनाज मंडी में हुई। बैठक का उद्देश्य नए वित्तवर्ष के लिए मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाना था। इस बैठक के सभापति राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन रहे। बैठक में प्रधान पद की जिम्मेदारी एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल को दी।
विज्ञापन

बैठक में कच्चा आढ़ती के प्रधान संजय देशवाल ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा रखा और अपनी कार्यकारिणी का इस्तीफा सभापति को सौंपा। इसके उपरांत नया प्रधान चुनने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रधान पद के लिए सभापति ने नाम आमंत्रित किए। इनमें एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल पर सभी की सहमति बन गई।
बैठक में आढ़तियों ने कृष्ण गोपाल मित्तल का अभिनंदन किया। प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आढ़तियों ने दोबारा से उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें