फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान की प्रक्रिया से गुजरकर ही मिलता है ज्ञान : आचार्य कृष्णपाल

Wed, 17 Apr 2024 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी12-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में ध्यान बारे जागरूक करते आचार्य कृष्णपाल। स्रोत संस्
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की तरफ से मेडिटेशन एंड मोटिवेशन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ौत बागपत उत्तर प्रदेश से मोटिवेशनल स्पीकर आचार्य कृष्णपाल विश्रुतपाणि मुख्य वक्ता रहे। विशिष्ट अतिथि देवालय संघ के संस्थापक डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. सोहनवीर सिंह, डॉ. केके त्यागी, डॉ. रजनीकांत तिवारी और डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा रहे।
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय की प्रगति और योग विज्ञान विभाग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता होती है और एकाग्रता ध्यान से बढ़ती है। अत: इसके लिए ध्यान योग करना सबसे जरूरी है। महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण ने कहा कि ध्यान की प्रक्रिया से गुजरकर ही ज्ञान मिलता है। इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. मंजूलता रेढू, डॉ. अजमेर मलिक, डॉ. विजय सिंह, डॉ. कविता, डॉ. भावना, डॉ. बृजपाल, डॉ. प्रवीण, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें