फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 17 Apr 2024 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दयानंद नगर काॅलोनी में मकान का ताला तोड़कर अंदर से साढ़े चार किलो चांदी, सोने चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपये की नकदी चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला बिनेश ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। 16 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे वह अपने मकान का ताला लगाकर शिव काॅलोनी में रहने वाली अपनी बेटी के घर चली गई थी। जब 17 अप्रैल को सुबह उसका बेटा घर पर पहुंचा तो घर के गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर उसके बेटे ने फोन पर उसको जानकारी दी। इस दौरान जब वह मकान पर पहुंची तो सामान की जांच की तो अंदर अलमारी से सोने की तीन चैन, चार सोने की अंगूठी, सोने की दो जोड़ी बाली, 2 सोने के कड़े, 2 जोड़ी पॉजेब चांदी की, चार किलोग्राम चांदी, 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा उसकी पुत्रवधू के कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला और वहां से दो जोड़ी सोने के कानों के टोपस, दो सोने की अगंूठी, 2 चैन सोने की, 2 नाथ सोने की, 2 सोने के टीके, 2 सोने की नाक की पिन, लगभग 500 ग्राम चांदी व दस हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें