04जेएनडी25-नरवाना तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना नरवाना तहसील कार्यालय पर लगातार 1172वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता वीरभान ने की और मंच संचालन सतबीर खरल ने किया। इस अवसर पर मास्टर बलबीर सिंह ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। धरने में सीआईटीयू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने श्रमिक कानूनों पर केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि कोरोना काल में मजदूरों के अधिकारों को दबा दिया गया। उन्होंने नौ जुलाई को देशभर की ट्रेड यूनियनों द्वारा घोषित हड़ताल की जानकारी भी साझा की।