फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेट बढ़ोतरी को लेकर कल गरजेंगे भट्ठों के मजदूर

विज्ञापन
मजदूरों से संपर्क साधते यूनियन नेता।
विज्ञापन
जींद। भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी के रेट में बढ़ोतरी करवाने, भट्ठों पर पीडीएस वितरण प्रणाली से राशन दिलवाने आदि मांगों को लेकर जींद जिले के भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर 12 अप्रैल को लघु सचिवालय पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन जिला कमेटी जींद के प्रधान सुरेश करसोला और कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि यूनियन ने बुधवार को गोहाना रोड मार्केट, सफीदों मार्केट, ईगराह मार्केट, मोहनगढ़ छापड़ा मार्केट, कैथल रोड, रोहतक रोड भट्ठों के मजदूरों की बैठकें की। सुरेश करसोला ने बताया कि रेट बढ़ोतरी के लिए यूनियन ने बैठक करते हुए 10 फरवरी को श्रम विभाग व भट्ठा मालिक एसोसिएशन को मांग पत्र दिए थे, जिस पर भट्ठा मालिक एसोसिएशन के जिला प्रधान, जिला सचिव सिर्फ एक बार 22 मार्च को ही बातचीत के लिए आए थे और उन्होंने आपस में बैठकर समझौता करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद से समझौता करने में आना-कानी कर रहे हैं, जबकि जींद के आसपास के जिलों में भट्ठों के समझौते हो चुके हैं। इसलिए अब भट्ठा मजदूरों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है और 12 अप्रैल को जिले भर के भट्ठा मजदूर अपने परिवार सहित लघु सचिवालय पर पहुंचेंगे। उन्होंने मांग की कि पथेर के मजदूरों को 760 रुपये प्रति हजार ईंटों का रेट व टाइल का रेट 810 रुपये प्रति हजार किया जाए। भराई खचर पशु रेहड़ी से 310 रुपये प्रति हजार 400 मीटर तक, इसके बाद 25 रुपये प्रति 100 मीटर पर लीड दी जाए। भराई ट्रैक्टर वाहन से 310 रुपये प्रति 800 मीटर तक उसके बाद 500 मीटर पर 25 रुपये लीड अलग से दी जाए। निकासी 350 रुपये प्रति हजार दबाई सफाई सहित दी जाए। फंदी खोलना व बंद करना लिपाई करना 2200 रुपये प्रति फंदी दिया जाए। लोडिंग-अनलोडिंग 270 रुपये प्रति हजार 20 किलोमीटर तक उसके बाद डेढ़ गुणा और 40 किलोमीटर पार करने पर दोगुणा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें