फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंड कार्यालय उझाना में मिलीं अनियमितताएं

विज्ञापन
उझाना के खंड कार्यालय में रिकार्ड की जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
विज्ञापन
नरवाना/जींद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को उझाना स्थित खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। आधार कार्ड से प्रॉपर्टी सत्यापन के 582 केस लंबित मिले। इसके अलावा लाल डोरा की 14357 रजिस्ट्री में 4801 रजिस्ट्री का कार्य ही पूरा मिला बाकी 9556 रजिस्ट्री के केस लंबित मिले। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजदीप ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी राजदीप सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग स्कीम के तहत 39 टेंडर किए गए, इनमें से 29 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 10 पर काम चल रहा है। छह कार्यों के पूर्ण होने की अवधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने जब सीएम विंडो रिकॉर्ड पोर्टल का अवलोकन किया तो अवलोकन के बाद पाया कि 39 शिकायत पोर्टल पर प्रोसेस में चल रही है, वहीं 37 अभी भी बाकी हैं। निरीक्षण के दौरान यहां आए एक व्यक्ति बेलरखां निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसने अक्तूबर 2023 से खंड कार्यालय उझाना में उसकी पेट्रोल पंप की एनओसी की फाइल आई हुए है, वह इसके लिए कई महीनों से बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे आज तक एनओसी नहीं दी गई। इस संबंध में खंड कार्यालय के कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी तेजबीर की ओर से अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया गया कि पेट्रोल पंप की साइट का निरीक्षण कर लिया गया है। दो दिन के अंदर-अंदर पेट्रोल पंप के लिए एनओसी डीसी कार्यालय को भेज दी जाएगी। डीएसपी राजदीप ने कहा कि इस कार्यालय में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें