जुलाना। गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण करने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उनकी 17 वर्षीय बेटी का वीरवार को अपहरण कर लिया। जुलाना थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद