फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खुशी का नॉर्थ जोन प्री-आरडी परेड कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी19-छात्रा खुशी को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा की एनएसएस स्वयंसेविका खुशी का नॉर्थ जोन प्री-रिपब्लिक डे परेड एनएसएस कैंप-2026 के लिए चयन हुआ है। शिविर 22 से 31 अक्तूबर तक गुरुग्राम के खेंटावास स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित होगा।
विज्ञापन

खुशी का चयन 21 सितंबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और 24 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चयन ट्रायल तथा हरियाणा राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के आधार पर हुआ। उसने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य मुनीष कुमार ने कहा कि प्रतिष्ठित प्री-आरडी कैंप के लिए चयन होना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं और अपने परिवार, संस्थान व गांव का नाम रोशन कर सकती हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र ने खुशी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह मेहनती, प्रतिभाशाली और अनुशासित स्वयंसेविका है। वह एनएसएस की गतिविधियों में उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भाग लेती है। उन्होंने विश्वास जताया कि खुशी आगामी कैंप में भी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें