फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेड़ा खाप व कंडेला खाप ने की बैठक

Thu, 09 Nov 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी16 : कंडेला गांव में बैठक करते खटकड़ टोल कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। किसान आंदोलन के दौरान अस्तित्व में आई खटकड़ टोल कमेटी अब किसानों के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने के मूड़ में है। बुधवार को कंडेला गांव में खेड़ा खाप व कंडेला खाप की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर को खटकड़ टोल पर बैठक होगी। इसमें टोल कमेटी का विस्तार किया जाएगा और किसानों की समस्याओं, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव, एक गांव व गोत्र में शादी नहीं करने के बारे में आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

खटकड़ टोल कमेटी जिले की काफी मजबूत कमेटी है। जब दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ, तभी यह कमेटी अस्तित्व में आई थी। इसके बाद खटकड़ टोल कमेटी ने किसानों की लड़ाई को काफी मजबूती के साथ लड़ा था। यहां पर अनेक नेता भी आ चुके हैं। बुधवार को खटकड़ टोल कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गयाया। कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल कंडेला, खटकड़ टोल कमेटी प्रधान सतबीर पहलवान, प्रैस प्रवक्ता सुशील नरवाल ने कहा कि भविष्य की लड़ाई लड़ने के लिए खटकड़ टोल कमेटी के विस्तार की जरूरत है। इस कमेटी में सभी खापों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जब भी आंदोलन की जरूरत महसूस होगी, तभी सभी को तुरंत कॉल किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि 10 नवंबर को खटकड़ टोल पर बैठक करके इसका विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा एमएसपी गारंटी कानून, फसल मुआवजा, किसानों अवैध टोल वसूली और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जिनमें एक गोत्र, एक गांव में शादी, समलैगिंग विवाह आदि विषयों पर लड़ाई लड़ने के लिए विचार रखे जाएंगे। इस मौके पर जनता सरकार मोर्चा के संस्थापक नरेंद्र घोघड़िया, रामदिया खोखरी, दयानंद नंबरदार, रामनिवास शाहपुर, किसान नेता छज्जूराम कंडेला, लखमीचंद कंडेला, राजेश शाहपुर, रामफल खटकड, रामचंद्र खटकड, बलजौर बरसोला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें