फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली न जलाने को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी01: खोखरी गांव में जागरूकता रैली निकालती हिन्दू कन्या कॉलेज की छात्राएं, कृषि विज्ञान क
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग, एनसीसी व कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पराली न जलाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

एनसीसी व भूगोल विभाग की छात्राओं ने हाथ में पराली न जलाओ की तख्तियां लेकर पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली व लोगों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने पराली जलाने पर रोक लगाए, वातावरण को प्रदूषित होने से बचाए, आओ धरती मां बचाए, पराली को आग ना लगाएं व फसल अवशेष जलाओगे तो एक दिन जरूर पछताओगे के नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र टीम के सदस्य डॉ रवि, वरिष्ठ समन्वयक डॉ आरडी पंवार, डॉ धीरज, डॉ सरोज व हिंदू कन्या कॉलेज की एनसीसी प्रभारी अंजू, एनसीसी ट्रेनर कुमारी ज्योति, प्राध्यापिकाएं रंजना, डॉ मुन्नी जागलान, रजनी व मीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें