फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खटकड़ टोल प्लाजा पर होगी खापों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली हिंसा मामले के बाद किसान आंदोलन में आई खटास को दूर करने के लिए खटकड़ टोल प्लाजा पर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खापों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें दिल्ली हिंसा के पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा जाएगा। इसके बाद लोगों की शंकाएं दूर की जाएंगी और आंदोलन को फिर से मजबूती बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को लेकर काफी बवाल हो गया था। इसके बाद किसान आंदोलन में फूट की काफी बातें चली। दिल्ली से भी कुछ लोग लौटना शुरू हो गए हैं। अब यह नहीं पता कि वह दोबारा जाएंगे या फिर आंदोलन से ही परहेज कर गए हैं। सभी शंकाओं को दूर करने के लिए अब संयुक्त किसान मोर्चा व खाप पंचायतों ने बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को चुना गया है।
सर्वजातीय खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि 30 जनवरी को खाप प्रतिनिधि अपना पक्ष रखेंगे और दिल्ली में किसानों के साथ जो षड्यंत्र रचा गया है उसकी पोल खोलेंगे। बरसोला ने कहा कि आंदोलन फिलहाल मजबूत है लेकिन 30 जनवरी को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर इसे और मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें