फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में कल से शुरू होगी आईसीयू

Sun, 30 Jun 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी10 : नागरिक अस्पताल के आईसीयू में बेड पर लगाए गए वेंटिलेटर। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में 1 जुलाई से आईसीयू शुरू हो जाएगी। इससे जिले के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में हो सकेगा। फिलहाल गंभीर मरीजों को रोहतक पीजीआई या मेडिकल काॅलेज अग्रोहा रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने आईसीयू शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एक चिकित्सक ने भी ज्वाइन कर लिया है। एक रिटायर्ड फिजिशियन भी अपनी सेवाएं देने के लिए जल्द ही आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को आईसीयू चलाने में आसानी होगी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आईसीयू की छोटी-मोटी कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए हैं।
नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू करने के लिए दो साल से प्रयास किया जा रहा था। कोरोना काल में यहां आईसीयू की बहुत जरूरत महसूस की गई थी। बिना आईसीयू के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीज आते हैं, मगर सुविधा नहीं होने की वजह से उन्हें रेफर कर दिया जाता है। ऐसा करने से मरीजों को बढि़या इलाज मिलने में समय लग जाता। कई बार तो रास्ते में ही उनके साथ अनहोनी होने की चिंता सताने लगती है। यदि नागरिक अस्पताल में आईसीयू होता तो मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाता। इससे अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

29जेएनडी10 : नागरिक अस्पताल के आईसीयू में बेड पर लगाए गए वेंटिलेटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें