फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराय के पास कार की टक्कर लगने से खेतों से पैदल घर लौट रहे रामराय निवासी 41 वर्षीय नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रामराय निवासी संदीप ने एफआईआर में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 31 अगस्त सुबह करीब साढ़े चार बजे वह अपने चाचा नरेश के साथ खेतों में घूमने के लिए गया था। करीब पांच बजे दोनों बीबीपुर-रामराय रोड से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह सड़क किनारे लघुशंका के लिए चला गया जबकि उसका चाचा सड़क की कच्ची पटरी पर उसका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बीबीपुर की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा कार आई और उसने पीछे से टक्कर मार दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें