फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटूराम किसान शिक्षा समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर डीसी से मिली खाप

Tue, 15 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी10: छोटूराम किसान ​शिक्षा समिति के चुनाव करवाने की मांग को लेकर डीसी से मिलने जाते खाप
विज्ञापन
जींद। छोटूराम किसान शिक्षा समिति के प्रधान पद का चुनाव कराने के लिए सोमवार को खाप नेताओं ने लघु सचिवालय में डीसी मोहम्मद इमरान रजा से उमेद जागलान के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने डीसी को बताया कि यह संस्था पिछले 11 साल प्रशासक के अधीन हैं। प्रशासक पर अन्य काम अधिक होने के कारण यह संस्था लगातार कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2014 में छोटूराम किसान शिक्षा समिति पर सरकार ने प्रशासक लगाया था। इसके बाद कई बार चुनाव कराने के प्रयास किए गए लेकिन हर बार कोई न कोई खामी आने के कारण चुनाव नहीं हो सके।
इन शिक्षण संस्थाओं पर किसी का ध्यान नहीं होने के कारण इनमें पढ़ाई का स्तर भी कम हो रहा है। विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है।
समाज ने इन शिक्षण संस्थाओं को युवाओं का भविष्य संवारने के लिए शुरू किया था ताकि हर वर्ग के युवा यहां पर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। अब हालात विपरित हो रहे हैं। इस संस्था के चुनाव कराने के लिए जो समय निर्धारित किया गया है। इस समय में चुनाव कराने के लिए सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत ने सामूहिक फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सूरजभान घसो दाड़न खाप, सोमदत शर्मा थुआ खाप, दिलबाग कुंडू कालवा बारहा प्रधान, ओमप्रकाश कंडेला, सुरेश बहबलपुर, गुरविंद्र सिंह संधू समेत अनेक खाप नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें