फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के खिलाफ खाप-पुलिस मिलकर चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। समाज में बढ़ते नशे के खिलाफ कंडेला खाप पंचायत ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाने का फैसला लिया है। वीरवार को को कंडेला खाप-999 के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में खाप के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मुलाकात की और नशे की रोकथाम को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में खाप पंचायत ने कहा कि समाज में तेजी से फैल रहे नशे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। खाप ने बताया कि अगले सप्ताह कंडेला खाप के किसी गांव में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम या सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस अधीक्षक को भी आमंत्रित किया जाएगा।
खाप पंचायत ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार नशे की रोकथाम में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश में जिस तेजी से नशा फैल रहा है उससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पंचायत ने सरकार से नशे पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने खाप प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस प्रशासन उनका पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस की जरूरत होगी, वहां पुलिस टीम उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर खाप प्रतिनिधि आधी रात को भी फोन कर सकते हैं, पुलिस उनके साथ खड़ी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें