10जेएनडी20-मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए। स्रोत नरेश
जींद। गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेंटर हुडा मार्केट कंपलेक्स में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता काउंसलिंग सेशन किया गया। मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने बताया कि आज के बदलते समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी के अंतर को समझें, तनाव, चिंता, अवसाद के कारण और भावनाओं की पहचान और नियंत्रण की तकनीक जैसे माइंडफूलनेस, मेडिटेशन और योग के महत्व को समझें। बच्चों व युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती मन को शांत रखना है उनके जीवन में सोशल मीडिया और आधुनिक जीवन शैली का बहुत गहरा प्रभाव है। संवाद