फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक रखा अपने घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवती को झांझ खुर्द निवासी एक युवक ने अपने घर पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर रखा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो युवक के परिजनों ने गर्भपात करवा दिया और मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक, उसके भाई, बहन व एक अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि तीन वर्ष पहले गांव झांरू खुर्द निवासी अनिल उसे शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया। इस दौरान वह तीन वर्ष तक लीव इन रिलेशनशिप में अनिल के घर रही। तीन वर्ष तक अनिल ने लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार अनिल को शादी के लिए कहती, लेकिन अनिल लगातार उसे टरकाता गया। वह गर्भवती हो गई। अनिल, उसके भाई मनदीप व उसकी बहन पिंकी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां खिला दी। यह गोलियां गांव खेड़ी मसानिया निवासी जोगेंद्र ने लाकर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई अनीता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अनिल, मनदीप, पिंकी और जोगेंद्र को नामजद कर उनके खिलाफ मारपीट करने, दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें