फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के साथ प्रत्याशी के खर्च का रखें ब्योरा : रक्षित

विज्ञापन
02जेएनडी21: लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक लेते हुए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अविजित
विज्ञापन
जींद। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर सोनीपत संसदीय क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अविजित रक्षित को चुनाव खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव व्यय पर्यवेक्षक ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में चुनाव खर्च प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा की ओर से गठित की गई सभी टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


मोहम्मद इमरान रजा ने बैठक के दौरान चुनाव खर्च पर्यवेक्षक को जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत संसदीय क्षेत्र के तहत जींद जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र जींद, सफीदों तथा जुलाना आते हैं। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव खर्च व निगरानी को लेकर जिला व विधानसभा स्तर पर कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर खर्च निगरानी सेल बनाया गया है जो चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले खर्च की निरंतर निगरानी रखेगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्रवार एकाउंटिंग, वीडियो व्यूविंग, वीडियो सर्विलांस व स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों द्वारा मीडिया के माध्यम से जारी होने वाले विज्ञापन के सर्टिफिकेशन व पेड न्यूज पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। उन्होंने खर्च के लिए बनाई गई टीमों के अधिकारियों को कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की दी जाने वाली वीडियो क्लिप की सीडी अथवा पेन ड्राइव में ही लें और राजनैतिक पार्टियों के किए जाने वाले टेंट, कुर्सी, मेज समेत सभी प्रकार के खर्च का ब्योरा निर्धारित प्रोफॉर्मा में भरकर समयबद्ध तरीके से भिजवाएं।
व्यय पर्यवेक्षक अविजित रक्षित ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक उम्मीदवार के खर्च की सीमा निर्धारित की है। उम्मीदवार के नामांकन के साथ ही खर्च का रिकॉर्ड आरंभ हो जाएगा। जिला में गठित की गई कमेटियों का दायित्व है कि उम्मीदवार के खर्च पर पूरी निगरानी रखे। वीडियो व्यूइंग टीम राजनीतिक दलों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस टीम की रिपोर्ट खर्च निगरानी समिति के माध्यम से उम्मीदवार के शैडो रजिस्टर में दर्ज की जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, एमसीएमसी सदस्य सचिव अमित पंवार व सभी कमेटियों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

02जेएनडी21: लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक लेते हुए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अविजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें