02जेएनडी03: जुलाना स्कूल का निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद
जुलाना। कस्बे के पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल का वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने 12वीं परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की विज्ञान लैब व कक्षाओं की जांच की। स्कूल में विज्ञान लैब और अधिक हाईटेक बनाने का सुझाव दिया। छात्राओं की संख्या बढ़ाने के साथ साथ उल्लास कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के सर्वे के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राचार्य सत्यवान फौगाट, आनंद कुमार, सुषमा, नीलम, स्वीटी, सुभाषचंद्र, पिंकी, संदीप कुमार मौजूद थे।
02जेएनडी03: जुलाना स्कूल का निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद