फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडर-19 खो-खो में कसूहन, कबड्डी में गुरुकुल खेड़ा जीता

Tue, 05 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी29-खिलाडिय़ों से रूबरू होते हुए बीईओ पुष्पा रानी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। खरकभूरा गांव के खेल स्टेडियम में चल रही छह दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। चौथे दिन की शुरूआत खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने की। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के दो हजार के करीब विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। इस दौरान अंडर-19 खो-खो में कसूहन और कबड्डी में गुरुकुल खेड़ा जीता हैं।
विज्ञापन

पहले तीन दिनों तक लड़कों के वर्ग की अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। अब लड़कियों के वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। खेलों को लेकर पुख्ता इंतजाम शिक्षा विभाग द्वारा किए गए है।

पुष्पा रानी ने कहा कि सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक एवं मानसिक विकास को लेकर अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। इस मौके पर प्राचार्य सज्जन कुमार, कमल बैनिवाल, जोगिंद्र, संदीप कुमारी, डीपीई बलकार सिंह, जसवंत सिंह, कार्यक्रम इंचार्ज महेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम

अंडर-14 में खो-खो- प्रथम भौंसला, द्वितीय धनखड़ी। वहीं अंडर-17 प्रथम धनखड़ी, द्वितीय छात्तर। अंडर-19 प्रथम कसूहन, द्वितीय छात्तर।

अंडर-14 में कबड्डी- प्रथम करसिंधु, द्वितीय काकड़ोद। वहीं अंडर-17 प्रथम करसिंधु, द्वितीय काकड़ोद। अंडर-19 प्रथम गुरूकुल खेड़ा, द्वितीय बडऩपुर।

अंडर-14 वालीबॉल- प्रथम उचाना खुर्द। वहीं अंडर 17 प्रथम उचाना खुर्द। अंडर 19 प्रथम उचाना खुर्द।
कुश्ती का परिणाम

कुश्ती 30 किलोग्राम में प्रथम एकता सेढ़ा माजरा, द्वितीय प्रतीक्षा दरोली खेड़ा रहा। वहीं 33 किलोग्राम प्रथम दिव्या उचाना, द्वितीय तमन्ना दरोली द्वितीय रहा। 36 किलोग्राम में प्रथम विधि उचाना, द्वितीय प्रीति सेढ़ा माजरा रहा। 39 किलोग्राम में प्रथम तमन्ना अलीपुरा, 42 किलोग्राम में प्रथम मनप्रीत सेढ़ा माजरा रहा। 50 किलोग्राम में प्रथम अंशुल प्रथम दरोली तो 54 किलोग्राम में प्रथम अन्नू अलीपुरा, द्वितीय नीकिता उचाना रहा। 58 किलोग्राम में प्रथम अंकिता शिवानिया स्कूल प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें