फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुशल बिजनेस चैलेंज में राजकीय स्कूल की करसिंधू टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कुशल बिजनेस चैलेंज 2025-26 के जिलास्तरीय राउंड-1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल डिफेंस कॉलोनी में किया गया जिसमें जिले भर से चयनित टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने व्यवसायिक कौशल, नवाचार और क्रिएटिविटी पर आधारित अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिलास्तर पर कुल 10 विद्यालयों की टीमें विजेता घोषित हुईं है।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की करसिंधू टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर जीएसएसएस काबरछा की टीम और तीसरे स्थान पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम रही। इसके अलावा पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना, जीएसएस दलमवाला और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जींद की टीम भी विजेता सूची में शामिल रही।
जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा जींद को पंचकूला स्थित एनएसक्यूएफ कार्यालय ने रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट की प्रतिलिपि एडीसी-कम-चेयरमैन समग्र शिक्षा जींद, राज्य परियोजना निदेशक व जिले के सभी बीईओ और बीआरसी को भी भेजी गई है। अब सभी विजेता टीमें अगले चरण में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें