फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करनाल डिपो की बस खाटूश्याम जाने के लिए बनी सहारा

Tue, 03 Mar 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी20-बस अड्डा जींद, जहां से करनाल डिपो की बस खाटूश्याम के लिए रवाना होती है। संवाद
विज्ञापन
जींद। बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए जींद के श्रद्धालुओं को करनाल डिपो की बस का फायदा मिल रहा है। क्योंकि पिछले तीन साल से जींद से खाटूश्याम जाने वाली रोडवेज सेवा बिना परमिट के बंद है। इस बस में जींद से 15-20 श्रद्धालु रोजाना खाटूश्याम जाते हैं।
विज्ञापन

करनाल से बस जींद सुबह लगभग साढ़े दस बजे पहुंचती है। दस मिनट के ठहराव के बाद बस खाटूश्याम के लिए रवाना होती है। सप्ताह में सोमवार, वीरवार और शनिवार को दस बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है। जींद से खाटूश्याम के लिए कोई ट्रेन भी नहीं है। ऐसे में यह बस यात्रियों के लिए राहत देने वाली है।
रोडवेज जींद डिपो ने अगस्त 2022 में तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कौशिक और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर खाटूश्याम धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब अस्थाई परमिट पर यह बस शुरू की गई थी। अब यह सेवा बंद है।
विज्ञापन



करनाल डिपो की बस खाटूश्याम के लिए जाती है जोकि जींद होकर गुजरती है। कोई श्रद्धालु बस से खाटूश्याम जाना चाहता है तो वह जींद बस स्टैंड से करनाल डिपो की बस में खाटूश्याम के लिए जा सकता है।
विज्ञापन


- सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें