फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी कनिका, पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
15जेएनडी01- नेशनल कुश्ती में तीसरे स्थान पर आने के बाद स्कूल लौटने पर कनिका को सम्मानित करते हु
विज्ञापन
जींद। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना की छात्रा कनिका ने स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। कनिका ने पहले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया था।
विज्ञापन

कनिका ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उसने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। कनिका पिछले दो वर्षों से लगातार कुश्ती का अभ्यास कर रही है और कड़ी मेहनत के दम पर खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

सीमित संसाधनों और सामान्य पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद कनिका ने मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया है। उसका सपना खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करना है।
विज्ञापन


छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा ने कनिका को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कनिका के अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि बेटी की सफलता में परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से छात्रा को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कनिका की उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें