फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान की छत से टिन तोड़ कर 77 हजार व जेवरात चोरी

Fri, 10 Mar 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजनगर कालोनी में मकान की छत पर लगी टिन को तोड़ कर 77 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजनगर निवासी चिंतामणी जोशी ने बताया कि वह शहर में हलवाई की दुकान चलाता है। चार मार्च को वह अपने बेटे से मिलने के लिए गुरुग्राम गया था। जिसके बाद वह सात मार्च को सायं घर पर पहुंचा तो मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला और छत पर लगी टिन टूटी हुई थी। जब उसने घर में रखे सामान की संभाल की तो अंदर से 77 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके व झुमकी, सोने के दो कंगन, सोने की नथली, सोने की अंगूठी, चांदी के पाजेब, चांदी के पांच सिक्के, मकान की रजिस्ट्री के दस्तावेज गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें