फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंडेला व माजरा खाप प्रधान ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय जांच पर उठाए सवाल

Fri, 17 Nov 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कंडेला खाप पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला और माजरा खाप प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो जांच दो महीने पहले करनी चाहिए थी, वह आज उस समय शुरू की जा रही है, जब आरोपी साक्ष्य मिटा चुके हैं और अपने बचाव का जुगाड़ ढूंढ चुके हैं।
विज्ञापन

उचाना के सरकारी स्कूल में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले को लेकर दो दिन पहले कंडेला, माजरा, खेड़ा खाप पंचायत और किसान संगठन डीसी और एसपी से मिली थी और मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। डीसी ने इस बारे में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने कहा कि नियमानुसार महिला स्कूल में बुजुर्ग शिक्षकों को ही लगाया जाता है। आरोपी प्राचार्य को किस राजनेता की सिफारिश पर उचाना के स्कूल में लगाया गया, इसकी भी जांच की जाए। आरोपी प्रिंसिपल की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध न करवाने के बार एसोसिएशन के फैसले का भी खापों की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जल्द जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें