फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नारा लेखन प्रतियोगिता में काजल प्रथम, रितिका द्वितीय

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी23-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और बच्चे। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में विधिक प्रकोष्ठ और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मुनीश कुमार ने की। इस दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े नारे लिखे। प्राध्यापिका अन्नू की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और ललित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक अमनदीप ने किया। प्राचार्य मुनीश कुमार ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए इसके संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। सहायक प्राध्यापक चांदराम ने ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। सहायक प्राध्यापक राहुल ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार, डॉ. अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें