फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में निडाना स्पोर्ट्स स्कूल की टीम अव्वल

Tue, 27 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल निडानी में जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसएम स्पोर्ट्स स्कूल निडानी की लड़कों व लड़की की टीम विजेता रही। लड़कों में दूसरे स्थान पर बुडायन की टीम रही। तीसरे स्थान पर लिजवाना कलां व चौथे स्थान पर भड़ताना की टीम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं पूर्व डीएसपी रामकुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लड़कों के फाइनल मुकाबले में सीबीएसएम निडानी की टीम ने बुडायन की टीम को 21 अंकों से हराकर ट्रॉफी कर कब्जा जमाया। लड़कियों में भी फाइनल मुकाबला सीबीएसएम निडानी की टीम ने जीता है। प्रतियोगिता में विजेता लड़कियों व लड़कों की टीम सात नवंबर को सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पूर्व डीएसपी रामकुमार ने कहा कि कबड्डी का गेम प्रदेश में लोकप्रिय है। सरकार ने इस गेम को ओलंपिक में भी शामिल करवाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान सचिव दलीप सिंह, तेज सिंह, प्राचार्या राजवंति मलिक, रणधीर श्योराण व आनंद लाठर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें