फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामकली गांव में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, मोरखी की टीम फाइनल में पहुंची

Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी33: प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्त्रोत :संवाद
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के रामकली गांव में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 34 टीमों ने भाग लिया जिससे गांव में खेल उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दूरदराज के गांवों से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से मैदान खचाखच भरा रहा। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो केवल उचित मंच और प्रोत्साहन की।
सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले रोमांचक रहे लेकिन मोरखी और गिरावड़ गांव की टीमों के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में मोरखी गांव की टीम ने गिरावड़ की टीम को चार अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी आनंद लाठर, बिजेंद्र मलिक, जितेंद्र शर्मा, नरेश पहलवान, गोविंद यादव, सतीश मलिक, शक्ति मोर, रामनिवास अहलावत, राजा नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें