फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पालिका वार्ड नंबर 14 उपचुनाव में ज्योति देवी ने 633 मतों से की जीत हासिल

Thu, 13 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी42 :विजयी चिन्ह बनाते हुए विजेता ज्योति देवी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव की मतगणना बुधवार को राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। मतगणना रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम पुलकित मल्होत्रा की देखरेख में हुई। वार्ड नंबर 14 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था और इस वार्ड से पार्षद बने रामभरोसे फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों में बर्खास्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन


उपचुनाव के तीन प्रत्याशी ज्योति देवी, नीरू कुमार व अजीत कुमार ने चुनाव लड़ा था। उपचुनाव में कुल 1384 वोटों में से 1128 वोट पोल हुए थे। मतगणना के उपरांत प्रत्याशी ज्योति देवी ने 633 वोटों से जीत हासिल की। वहीं प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अजीत को 206 व नीरू कुमार को 74 वोट प्राप्त हुए। वहीं नोटा को 9 वोट प्राप्त हुए। ज्योति देवी के जीतने की खबर उनके समर्थकों को मिली तो वे नगर के नागक्षेत्र मोड़ के पास एकत्रित हो गए। विजेता ज्योति देवी जैसे ही मतगणना केंद्र से बाहर निकली तो समर्थकों ने उन्हें व उनके पति हरियाणवीं गीतों के मशहूर लेखक एंडी दहिया को फूलों की मालाओं से लाद दिया। रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया। उसके उपरांत विजेता ज्योति देवी व उनके पति एंडी दहिया को खुली जीप में बैठाकर सफीदों शहर से नागक्षेत्र मोड़, नहर पुल, जींद रोड होते हुए उनके निवास स्थान आदर्श कॉलोनी पहुंचे।

बाक्स
वार्ड की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता

ज्योति देवी ने कहा कि वार्ड में जो भी कमियां हैं उनको पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए पूरा कराया जाएगा। वार्ड में पिछले एक साल से काम नहीं हो पाए थे, उन्हें शुरू कराया जाएगा। वार्ड की सभी समस्याएं उनके संज्ञान में हैं और उन समस्याओं को निराकरण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

12जेएनडी42 :विजयी चिन्ह बनाते हुए विजेता ज्योति देवी। संवाद

12जेएनडी42 :विजयी चिन्ह बनाते हुए विजेता ज्योति देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें