जींद। भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री जींद से हरी झंडी दिखाएंगे।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत, हरित ऊर्जा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास और गरीब कल्याण को समान प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से शुरू हुआ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान आज राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी मौजूद रहे।