फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना को विकास में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा : डॉ. संजय

Wed, 07 Jan 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
7 जेएनडी 12: बैठक में भाग लेते समिति के सदस्य। : कर्मचारी
विज्ञापन
जुलाना। नगर पालिका कार्यालय में वित्त एवं संविदा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने की। कहा कि जुलाना को विकास के मामले में किसी भी सूरत में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाना कस्बे के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं को लेकर मंथन हुआ। सड़क निर्माण, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे, जिन पर विचार-विमर्श किया गया।
चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि कस्बे के प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कराना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बैठक में जिन विकास कार्यों पर चर्चा हुई है, उन्हें जल्द ही धरातल पर उतारने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। डॉ. जांगड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत काम कर रही है और बिना भेदभाव हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो केप्शन:
7 जेएनडी 12: बैठक में भाग लेते समिति के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें