03जेएनडी30: जुलाना में पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी। संवाद
जुलाना। विधानसभा के 15 गांवों में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। यह जानकारी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने पत्रकार वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के 15 गांवों में 15 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज हॉल, 20 से ज्यादा गांवों के आठ करोड़ की लागत से खेतों के पक्के रास्ते, विधानसभा के पूरे 72 गांव में पांच करोड़ की लागत से गांवों के विभिन्न विकास कार्य। करीब दो करोड़ की लागत से डी प्लान के तहत होने वाले विकास कार्य, इसके अतिरिक्त 10 करोड़ से ज्यादा के बजट से सीएम अनाउंसमेंट वाले कार्य हैं। जुलाना के जिन गांवों में बरसात के कारण जलभराव से फसल खराब हुई है। उसके लिए 10 सितंबर तक पोर्टल खोला गया है। जुलाना के दस गांवों में मालवी, करेला, झमोला, खरेंटी, गढ़वाली, खेड़ा बख्ता, अकालगढ़, हथवाला, सिरसा खेड़ी, ढिगाना भैरो खेड़ा शामिल हैं जिनके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। संवाद