फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पत्नी के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने पूर्व विधायक रामफल कुंडू की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूर्व विधायक की पत्नी के गले से चेन झपटने की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर सिंह और शहर थाना प्रभारी कमल दीप मौके पर पहुंचे। झपट्टा मारों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन बाइक सवार युवकों का पता नहीं चला।
सफीदों हलके के पूर्व विधायक रामफल कुंडू की पत्नी रतनी देवी शुक्रवार सुबह हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित अपने आवास के बाहर गली में खड़ी होकर महिला कर्मी से सफाई करा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगे। मौका मिलते ही युवक ने रतनी देवी के गले में झपटा मार कर सोने की चेन झपट ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। रतनी देवी ने चेन तोड़ने पर शोर मचाया और आसपास के लोगों ने पीछा शुरू किया, लेकिन बाइक सवार युवक फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लगा।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें