फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 माह बाद भी नहीं मिला जोगिंद्र का सुराग

विज्ञापन
फोटो 2एसएफडीएम3 जोगिंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन 
विज्ञापन
सफीदों। सिवाना माल गांव निवासी 54 वर्षीय जोगिंद्र के लापता हुए करीब 11 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग सका है। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत समय रहते पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक जोगिंद्र का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जोगिंद्र के भाई रोहतास ने बताया कि 9 सितंबर 2025 को उनसे भाई बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। वह लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) चलाने के साथ-साथ खेती-बाड़ी भी करते थे। घटना वाले दिन वह अपना मोबाइल फोन और वाहन घर पर ही छोड़ गए थे।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे वह गांव के बस स्टैंड से गोहाना जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। अगले ही दिन परिजनों ने सरफाबाद पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द जोगिंद्र का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें