जींद। जजपा की अर्बन इस्टेट जिला कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ की बैठक युवा जिला प्रधान अमर नैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा जिला प्रधान अमर नैन ने बताया कि जजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया है। यह कार्यकारिणी जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदेश प्रभारी सुनील राणा व जिला प्रधान कृष्ण राठी से विचार विमर्श कर नियुक्त किए गए हैं।
अमर नैन ने बताया कि कार्यकारिणी में अमित खटकड़ व लवली आफताबगढ़ को वरिष्ठ उपप्रधान सुमित रायचंदवाला, प्रवीन निर्जन, विक्रम खापड़, शिलू काबरच्छा, अमित काजल हथवाला, नवीन सिंसर, सुनील कुमार अमरगढ़, चापसिंह बख्ताखेड़ा, सोनू बुराडहैर, हतेश दिल्लूवाला, रोहताश दड़ौली को उपप्रधान, जगरूप तारखां को संगठन सचिव, मनदीप हरनामपुरा प्रचार सचिव, जगबीर जींद व कपिल बड़ौदी को प्रधान महासचिव, अभिषेक पहल जींद, राहुल कंडेला, सुनील खरल, वीरेंद्र जुलहेड़ा, मनीष बडनपुर, रामफल, जगता पालवां, दिनेश अकालगढ़, दीपक जैजवंती, बलजिंद्र मलिकपुर, मोनू कुंडू कालवा, रोहित नरवाल जमौला को महासचिव, रोबिन जींद, प्रवीन संडील, सतीश उर्फ नन्ना सुदकैन खुर्द, संजय थुआ, सतगुरू गुरूथली, सोहनलाल उझाना, वेदपाल खरैंटी, संदीप सुदकैन खुर्द, अमित पड़ाना, विक्रम मलिकपुर, सिमरन ढाठरथ, विकास मोहम्मदखेड़ा, अश्वनी जाजनवाला, रोहताश बेलरखां को सचिव तो संदीप करेला, आशिष जाजवान को सहसचिव बनाया गया।