23जेएनडी06: जजपा कार्यालय में जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखा व अन्य नवनियुक्त हलका प्रधानों की सू
जींद। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिला कार्यालय में रविवार को एससी सेल के जींद के हलका प्रधानों की सूची जारी की गई। जिला संयोजक शमशेर बद्दोवाल ने बताया कि जिला प्रधान जींद जोरा सिंह डूमरखा, प्रदेश अध्यक्ष एससी सैल सुरेंद्र भागीराम, प्रदेश प्रभारी रमेश खटक व अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद सूची को अंतिम रूप दिया है।
इसमें उचाना हलके के प्रधान राजबीर इंदौरा, सफीदों के मोनू कालवा, जुलाना के अतुल कटारिया, नरवाना के संजय राठी व जींद के प्रधान सतबीर चौहान को बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार नई टीम आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और डिजिटल प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एससी सेल को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन ने विभिन्न हलकों से सक्रिय और युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया है, ताकि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यमों से अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सके।