फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जितेंद्र गोयल दोबारा बने फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
28जेएनडी07: बैठक में शामिल होते हुए फर्नीचर एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
जींद। फर्नीचर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक मंगलवार को निजी होटल में हुई। इसमें एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने पर नए प्रधान को लेकर विचार विर्मश किया गया। चुनाव अधिकारी के तौर पर एसो. के संरक्षक राजकुमार गोयल व प्रधान राकेश सिंघल शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले प्रधान जितेंद्र गोयल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, साथ ही कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल द्वारा पूरे साल का लेखा जोखा पेश किया गया। इसके साथ ही प्रधान जितेंद्र गोयल व समस्त कार्यकारिणी ने कार्यकाल पूरा होने पर अपना इस्तीफा सौंपा। उसके बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राजकुमार गोयल व राकेश सिंघल ने कार्रवाई शुरू की। इसमें जितेंद्र गोयल को एक बार फिर अध्यक्ष बनाने पर चर्चा हुई, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया।
इसके साथ ही जितेंद्र गोयल को अगले दो वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र गोयल को दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि फर्नीचर एसोसिएशन ने उन्हें अध्यक्ष पद की एक बार फिर जो यह जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वे लगातार खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उनके नेतृत्व में फर्नीचर एसोसिएशन और ज्यादा तरक्की करें, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस सप्ताह कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रवीण गोयल, सोकत अली, जसवंत लाठर, विपिन गुप्ता, मुकेश गोयल, सुंदरी गर्ग, तिलक गर्ग, राजेश गुप्ता, चेतन गर्ग, मुकेश गोयल, रामधन जैन, राजेश सैनी, अंकित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें