फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जितेंद्र गौड बने जींद के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी16-पिछले दिनों जिला के दौरे के दौरान एक स्कूल में छात्राओं से बातचीत करते हुए जिते
विज्ञापन
जींद।शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जितेंद्र गौड को जींद का नया जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा हरियाणा के आदेशानुसार निदेशालय माध्यमिक शिक्षा पंचकूला में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत गौड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और उपनिदेशक के रूप में कार्य करने का अनुभव है। उनके सामने जिले की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की चुनौती होगी। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना, शिक्षकों को मार्गदर्शन देना और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत निपुण भारत मिशन और निपुण हरियाणा कार्यक्रम के माध्यम से बालवाटिका से तीसरी कक्षा तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में भी शिक्षक प्रशिक्षण, स्कूलों के निरीक्षण और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन कर इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें