फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेशनल फुटबॉल टीम में जींद के यश्वित का हुआ चयन

Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नेशनल सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम में जींद के कृष्णा काॅलोनी निवासी यश्वित का चयन हुआ है। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन ने अपनी स्टेट टीम के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम में चयन होने वाले यश्वित जींद के इकलौते खिलाड़ी हैं। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनंद ईसो ने बताया कि हरियाणा टीम में जींद के यश्वित का चयन उसकी कड़ी मेहनत के बल पर हुआ है। नेशनल सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप तीन सितंबर से पश्चिम बंगाल के भरमपुर में शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो चुकी है। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय कैंप सब जूनियर ब्वायज आरबीएसएम पब्लिक स्कूल भोंडसी गुरूग्राम में आयोजित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। फुटबॉल कोच राकेश बिढान ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। प्रतियोगिता के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम अव्वल रहेगी। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, अध्यक्ष महावीर गोयल, सचिव संदीप दलाल ने यश्वित को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें