फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय स्कूली योगा में जींद की टीम प्रथम

विज्ञापन
18जेएनडी26: विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। स्कूली खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंचकूला में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में जींद की टीम ने बाजी मारी है। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयुवर्ग में प्रदेश भर से 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ी मनस्वी ने योगा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेश की टीम में चयनित हुई है।
विज्ञापन

टीम मैनेजर और टीम कोच के रूप में साथ रहे थुआ सरकारी स्कूल पीटीआइ कर्ण सिंह व राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल जींद में केमिस्ट्री अध्यापिका यशोदा ने बताया कि पंचकूला में हुई प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की छात्रा मनस्वी, वंदिता, सनराइज स्कूल की अनिष्का, मोहल खेड़ा के राजकीय स्कूल की पावनी, पिल्लूखेड़ा एमडीएस की हिमांशी, क्रिस्टरजा स्कूल से परिधि ने योगा में अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में शामिल मनस्वी का योगा प्रदेश की टीम में चयन हो गया है। अब मनस्वी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। मनस्वी पिछले कई सालों से लगातार मेहनत कर रही है। इससे पहले वह कई मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें