फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरजू ने प्रदेश स्तर पर चार हजार मीटर क्रॉस कंट्री में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
18जेएनडी27-खिलाड़ी आरजू को सम्मानित करती प्राधानाचार्य नीना गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। एसडी कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी आरजू ने राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य नीना गुप्ता ने बताया कि करनाल में 14 से 16 सितंबर तक हुई राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंडर-19 में महाविद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा आरजू ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उसने जिले का नेतृत्व करते हुए चार हजार मीटर क्रॉस कंट्री तथा तीन हजार मीटर और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने चार हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में मात्र 13 मिनट 23 सेकंड का समय लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तीन हजार मीटर और 1500 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर आरजू का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल एवं महासचिव जियालाल गोयल ने छात्रा आरजू को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें