युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में युवक नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की युवती के अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने चरखीदादरी के मालपोस निवासी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने बताया कि उसको जान से मारने की धमकी देकर मालपोस निवासी युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर छेड़छाड़ भी की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।