फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए सरकार की अनुशंसा का इंतजार ः धनपत सिंह

विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए अदालत रोक हट चुकी है। अब उन्हें प्रदेश सरकार के अनुशंसा पत्र का इंतजार है। यह पत्र आते ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लघुसचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनपत सिंह ने कहा कि सरकार से अनुशंसा के बाद तीन महीने में चुनाव करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6226 सरपंचों व 62 हजार से अधिक पंचों का चुनाव करवाया जाना है। पंचों का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि सरपंचों का चुनाव ईवीएम से करवाया जाएगा। धनपत सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अदालत के फैसले के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। शहरी एवं स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो चुकी हैं। एक सवाल के जवाब में धनपत सिंह ने कहा कि यदि किसी के घर में कोई वोट कम होता है तो यह खुद की जिम्मेदारी समझते हुए वोट को कटवाएं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिए कि नई मतदाता सूची तैयार करते वक्त जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रर से भी मिलान करें। इस दौरान डीसी डॉ. मनोज कुमार, नरवाना के एसडीएम संजय बिश्नोई व एसपी नरेंद्र बिजनानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें