रेड के दौरान महिला के घर के बाहर खड़ी पुलिस जिप्सी।
- फोटो : Amar Ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को छापा मारकर एक महिला से 7 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ आरोपी महिला को काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर एक आदर्श कालोनी हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री का कारोबार करती है। सूचना के आधार पर थाना शहर पुलिस टीम ने एएसआई देवेंद्र कुमार व ड्यूटि मैजिस्ट्रेट राजकीय पशु चिकित्सालय दौंगड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक अरूण कुमार की देखरेख में टीम द्वारा महिला को अवैध गांजे सहित काबू किया। काबू की गई महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कालोनी में रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा महिला को काबू कर थाने पहुंचाया गया।
एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नशे का कारोबार करती है। मौके पर रैड की जाए तो काबू किया जा सकता है। सूचना मिलने के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद डॉ. अरूण कुमार ड्यूटि मेजिस्टेट नियुक्ति कर टीम द्वारा महिला के मकान पर छापा मारा। टीम द्वारा करीब 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला से पूछताछ में नशे के अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।