फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी नरवाना। हमीरगढ़ गांव से अमित नामक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों व अनुसूचित जाति के लोगों ने नरवाना लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया । चार दिन पहले हमीरगढ़ गांव में पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया है । इस बात को लेकर दलित समाज के लोग और भीम आर्मी के सदस्यों ने मोर्चा संभालते हुए नरवाना के लघु सचिवालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर और अमित को न्याय दिलाने को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार वालों का कहना है की अमित कुमार एक समाज सेवक है। अमित अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं इसलिए पुलिस ने झूठा केस लगा कर उसे गिरफ्तार किया। वही घड़ी थाना प्रभारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार 4 दिन पहले पुलिस किसी मामले में गांव में गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसी मामले में जांच चल रही है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें