फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ताना गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ महिला को नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिड़ताना गांव निवासी दो सगे भाईयों के खिलाफ महिला को नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी जींद। सोनीपत जिले के एक गांव की महिला को फोन पर गलत नंबर मिलने के बहाने से संपर्क कर उसको बातों में लिया और उसके बाद नौकरी दिलवाने के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने भिड़ताना निवासी दो सगे भाईयों लाभ सिंह व जयभगवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी  शिकायत में सोनीपत जिले के एक गांव की महिला ने बताया कि भिड़ताना निवासी लाभ सिंह ने उसके पास एक दिन फोन किया जिस पर उसने कहा कि यह गलत नंबर मिला है। इसके बाद वह बार-बार फोन करने लगा और उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछने लगा तो वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद लाभ सिंह ने उसको बताया कि उसका भाई जयभगवान बिजली निगम में जेई है। वह उसको नौकरी लगवा देगा। नौकरी दिलवाने के झांसे में लेकर दोनों भाइयों ने उसके  साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वीडियो व फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें