जींद जिले के जुलाना में शुक्रवार रात जुलाना में एक पेट्रोल पंप से कार में व केन में 43965 रुपये पेट्रोल व डीजल डलवाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने पंप के सेल्जमेन शामलो कलां गांव निवासी राधेश्याम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने कहा कि वह शिव शक्ति पेट्रोलपंप पर बतौर सेल्जमेन काम करता है। शुक्रवार रात करीब 6ः50 बजे कार में सवार दो युवक आए और कार में 40 लीटर पेट्रोल डलवा लिया। इसके बाद कार चालक नीचे उतरा और कार में रखी केन में 428 लीटर डीजल डलवाया। इसकी कीमत 37349 रुपये 55 पैैसे बनी। इसके बाद 2780 रुपये का 29 लीटर पेट्रोल दूसरी केन में डलवाया। इसके बाद कार चालक ने दूसरे लड़के को कार्ड देने की बात ही। कार चालक ने कार को स्टार्ट कर लिया और दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी सूचाना डायल 112 को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।